Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी लंदन वाले भाषण पर संसद में आज बोलेंगे, स्पीकर से मिल कर कल मांगा था समय

NewDelhi : संसद के चालू बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. पिछले चार दिन की कार्यवाही राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. खबर है कि राहुल गांधी ने अपने लंदन वाले बयान पर छिड़े सियासी घमासान के बीच कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है. मुलाकात कर बोलने का समय मांगा है. राहुल गांधी ने कहा है कि जो आरोप संसद में लगाये गये हैं, उनका जवाब संसद में ही देना चाहता हूं. पिछले चार दिन से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के सांसद राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाते रहे हैं. विपक्षी सदस्य भी अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर रहा है.. दोनों सदनों में हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित होती आयी है. इसे भी पढ़ें :  अफ्रीकी">https://lagatar.in/cyclone-freddy-wreaks-havoc-in-african-country-malawi-326-people-died/">अफ्रीकी

देश मलावी में तूफान Freddy ने मचाई भयंकर तबाही, 326 लोगों की मौत

गुरुवार को भी नहीं चली लोकसभा-राज्यसभा  

संसद की कार्यवाही गुरुवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गयी थी. सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. दोपहर बाद कार्यवाही शुरू होने पर फिर हंगामा हुआ और दोनों ही सदन दिनभर के लिए स्थगित कर हो गये.

राहुल गांधी देश का अपमान करेंगे तो  हम चुप नहीं रह सकते

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर राहुल गांधी देश का अपमान करेंगे तो एक भारतीय के तौर पर हम चुप नहीं रह सकते. कहा कि राहुल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी भी कई बार विदेश जाकर देश के खिलाफ बोले हें. ऐसे में सवाल ही नहीं है कि राहुल अपने बयान पर माफी मांगें.

राहुल गांधी ने कहा, अडानी मुद्दे पर डरे  हुए हैं पीएम

लंदन में दिये गये भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सफाई दी है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि मेरे भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली. सब कुछ यहां-वहां से जुटाया था. यह पूरा मामला डिस्ट्रैक्ट करने का है. दरअसल, प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे से डरे हुए हैं. वे बतायें कि अडानी से उनका क्या रिश्ता है. इसे भी पढ़ें :  रिच">https://lagatar.in/rich-dad-poor-dads-authors-advice-two-banks-are-collapsed-now-more-will-collapse-buy-gsbc/">रिच

डैड पुअर डैड के लेखक की सलाह, अभी दो बैंक डूबे हैं…और भी डूबेंगे…, G,S,BC खरीदो 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही