Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

67 दिन, 15 राज्य, 110 जिले, 6700 कि.मी...राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Advertisement
Advertisement
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिन में 15 राज्य, 110 जिले और 6200 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय Imphal :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होगी. जो 67 दिनों तक 15 राज्यों के 110 जिलों में पहुंचने के बाद मार्च के तीसरे सप्ताह में यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे. दूसरी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाना है.`भारत जोड़ो न्याय यात्रा` शुरू करने से पहले राहुल गांधी थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. यह एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसका उद्घाटन 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था. अगले 11 दिन के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी. राहुल गांधी 23 जनवरी को घोषणापत्र के सिलसिले में गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे.

दूसरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्व और पश्चिम को ‘जोड़ना’ लक्ष्य

कांग्रेस दूसरे ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में देश के पूर्व और पश्चिम को ‘जोड़ना’ चाहती है. यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा, वह हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे. वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे.

चुनावी नहीं, यह वैचारिक यात्रा है - कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 10 साल के ‘‘अन्याय काल’’ के खिलाफ निकाली जा रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यात्रा की शुरुआत से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज देश के सामने एक ऐसी विचारधारा की चुनौती है जो ध्रुवीकरण, अमीरों को और अमीर बनाने तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है. रमेश ने कहा कि मणिपुर प्रशासन ने यात्रा को लेकर कई शर्ते रखी हैं और पार्टी उनका पालन करेगा.

कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली थी पहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा के दौरान 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही