Search

 
 
 

वायु प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी चिंतित, कहा,राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक कदम उठाना जरूरी

 
NewDelhi :  उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक रूप से कदम उठाना होगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण से जुड़ा एक वीडियो एक्स  पर पोस्ट कर शुक्रवार को यह बात कही. वीडियो  में राहुल गांधी इस संकट के असर के बारे में बात करते दिख रहे हैं.

यह एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा है

राहुल गांधी ने कहा, उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है. यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है. बुजुर्गों का दम घोंट रहा है. लिखा कि यह एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा है जो अनगिनत जिंदगियों को बर्बाद कर रही है. राहुल ने कहा कि वायु प्रदूषण से गरीब लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है. बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लाखों जिंदगियां खत्म हो रही हैं. पर्यटन घट रहा है और हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है.

प्रदूषण के  बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैले हुए हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि  प्रदूषण के  बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैले हुए हैं.इसे साफ करने के लिए सरकारों, कंपनियों, विशेषज्ञों और नागरिकों की ओर से बड़े बदलाव और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता होगी. ‘हमें राजनीतिक दोषारोपण की नहीं, बल्कि सामूहिक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत है, कांग्रेस नेता ने कहा, जैसे ही कुछ दिनों में संसद की बैठक होगी, सभी सांसदों को आंखों में जलन और गले में खराश के कारण संकट की याद आ जायेगा.  यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक साथ आयें और चर्चा करें कि भारत इस संकट को हमेशा के लिए कैसे समाप्त कर सकता है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही