Search

राहुल गांधी का आरोप, अडानी ने कोयले के आयात में कीमत बढ़ाकर 12 हजार करोड़ की हेराफेरी की

 शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं? पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, मैंने शरद पवार से नहीं पूछा, वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं.

New Delhi  :      कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अडानी समूह ने कोयले के आयात में कीमत बढ़ाकर 12 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता की है और यह पैसा जनता की जेब से निकाला गया है. कांग्रेस नेता ने एक ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की खबर का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया.कहा कि प्रधानमंत्री अडानी समूह के मामले की जांच करायें और अपनी विश्वसनीयता बचायें.                                                                   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री जी अडानी समूह के खिलाफ जांच क्यों नहीं कराते

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, अडानी समूह ने इंडोनेशिया से कोयला आयात किया और कीमत बढ़ाकर 12000 करोड़ रुपये की चोरी की. यह पैसा देश की जनता की जेब से निकल गया है. उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी अडानी समूह के खिलाफ जांच क्यों नहीं कराते? राहुल गांधी ने दावा किया कि अडानी समूह से जुड़े मामले के कारण प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता पर असर हो रहा है. कहा, मैं तो प्रधानमंत्री की मदद करना चाहता हूं. वह इस मामले की जांच कराये. अपनी विश्वसनीयता बचायें.

लोग स्विच दबाते हैं, उसका पैसा सीधा अडानी की जेब में जाता है

राहुल ने कहा कि अडानी  के कारण बिजली महंगी है. उन्होंने एमपी का उदाहरण दिया. कहा कि  लोग बल्ब जलाते हैं तो इसका पैसा सीधे अडानी की जेब में चला जाता है. जैसे ही लोग कोई भी स्विच दबाते हैं, उसका पैसा सीधा अडानी की जेब में चला जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि यह सीधे तौर पर बिजली चोरी का मामला है उन्होंने कहा कि गौतम अडानी कोयले की खरीद-फरोख्त में ओवर इनवॉइसिंग कर रहे हैं. संवाददाताओं  द्वारा यह  पूछे जाने पर कि अडानी मुद्दे पर  INDIA गठबंधन एकजुट होने के बावजूद वह शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं? कांग्रेस सांसद ने कहा, मैंने शरद पवार से नहीं पूछा, वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं.

राहुल गांधी के आरोपों पर अडानी समूह की कोई प्रतिक्रिया नहीं  

राहुल गांधी के आरोपों पर फिलहाल अडानी समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. बता दें कि अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह के खिलाफ अनियमितताओं और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाये जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमलावर है, कांग्रेस इन आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराये जाने की मांग कर रही है. अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाये गये सभी आरोपों से इनकार किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp