Search

 
 
 

राहुल गांधी का आरोप, भाजपा-आरएसएस की नजर आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर

राहुल ने दावा किया कि वे आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन के उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं. राहुल गांधी ने आदिवासी कांग्रेस द्वारा इंदिरा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह टिप्पणी की.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बुधवार को भाजपा-आरएसएस पर आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया.

 

 

राहुल ने दावा किया कि BJP-RSS आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन के उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं. राहुल गांधी ने आदिवासी कांग्रेस द्वारा इंदिरा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह टिप्पणी की.   

 

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा-आरएसएस की नजर आदिवासियों के अधिकारों और उनके जल, जंगल, जमीन पर है。

 

उनका आरोप है कि भाजपा विकास के नाम पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आदिवासियों को उनकी पैतृक भूमि से बेदखल कर रही है. राहुल गांधी के अनुसार आदिवासी शब्द का अर्थ इस देश का मूल निवासी है.

 

इसके विपरीत भाजपा और आरएसएस आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, राहुल गांधी का आरोप है कि इस शब्द(वनवासी) के जरिए भाजपा आदिवासियों के जंगल पर ऐतिहासिक अधिकारों को नकारने और उनकी पहचान को सीमित करने का प्रयास कर रही है. 
 
 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही