Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की कांग्रेसियों से अपील, कहा, सिस्टम फेल है, सभी काम छोड़कर लोगों की मदद करें

केंद्र सरकार से अपील है कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाय वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें

NewDelhi : देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों से अपील की है कि सभी राजनीतिक काम छोड़कर लोगों की मदद करें. राहुल ने ट्वीट कर यह अपील की है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आये हैं. 2,767 लोगों की मौत हुई है.

देशवासियों का दुख दूर करें. कांग्रेस परिवार का यही धर्म है

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ‘सिस्टम’ फेल है इसलिए  जनहित की बात करना जरूरी है, इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की जरूरत है. लिखा कि कांग्रेस के साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें. कांग्रेस परिवार का यही धर्म है.

संकट और भी गहरायेगा. 

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि, `सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाय वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें. आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा. इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा. वर्तमान दुर्दशा असहनीय है.

24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नये मामले सामने आये हैं

देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रोजाना आंकड़े तीन लाख के पार हो रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आये हैं. 2,767 लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. इसके बाद नंबर उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली का है. देश में ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत के भी मामले भी सामने आ रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही