Search

 
 
 

राहुल गांधी का 23 अप्रैल का पश्चिम बंगाल दौरा रद्द, टीएमसी प्रशासन ने इजाजत नहीं दी, भड़की कॉंग्रेस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 23 अप्रैल, गुरुवार का पश्चिम बंगाल दौरा रद्द होने की खबर है. इसे लेकर कांग्रेस ने टीएमसी पर हमला किया है.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 23 अप्रैल, गुरुवार का पश्चिम बंगाल दौरा रद्द होने की खबर है. इसे लेकर कांग्रेस ने टीएमसी पर हमला किया है.

 

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 23 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता जानेवाले थे. दौरा कैंसिल होने को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार के कहने पर स्थानीय प्रशासन खासकर पुलिस ने दौरे की इजाजत नहीं दी.

 

कांग्रेस के अनुसार उन्होंने मंगलवार शाम छह बजे तक इंतजार किया, लेकिन इजाजत नहीं मिलने की वजह से अब कार्यक्रम की तैयारी करना संभव नहीं है.

 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी कोलकाता के दौरे पर जाने के लिए उत्सुक हैं. इसलिए कांग्रेस द्वारा 25 -26 अप्रैल को एडमिनिस्ट्रेटिव इजाजत के लिए नया आवेदन दिया जायेगा.

 

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में बंगाल में आयोजित एक रैली मे थी ममता सरकार को जमकर हमला बोला था. इस कारण टीएमसी काफी असहज हो गयी थी.

 

जान लें कि चुनाव आयोग द्वारा शेड्यूल के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. 29अप्रैल को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. 294 सदस्यों वाली विधानसभा  चुनाव का रिजल्ट 4 मई को घोषित होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही