Search

 
 
 

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, एक्स पर पोस्ट किया, गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी...

 
अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई टैक्स द्वारा लूटी जा रही है. हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ है. NewDelhi : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जनता से गब्बर सिंह टैक्स(GST) से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है. इस संबंध में राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया...पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए. एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है. सुनने में आ रहा है कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है. आपकी ज़रूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की योजना है.

शादियों का सीजन चल रहा है. लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे

ज़रा सोचिए - अभी, शादियों का सीजन चल रहा है. लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत  करने जा रही है. यह घोर अन्याय है. लिखा कि अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई टैक्स द्वारा लूटी जा रही है. हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ़ है. आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के ख़िलाफ़ हम मजबूती से आवाज़ उठायेंगे और इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनायेंगे.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही