Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी का हमला, वोट चोरी से पूरी सरकार चुरा ली जाती है, कहा, भाजपा सरकार घुसपैठिया सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि  लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. कहा कि यह पहचानना मुश्किल नहीं  है. पूछा कि  क्या उन्हें भाजपा की भाषा में घुसपैठिए कहें? राहुल गांधी ने हरियाणा का जिक्र करते हुए वहां की पूरी भाजपा सरकार को  घुसपैठिया सरकार करार दिया.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi : राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आरोप लगाया कि  वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार चुरा ली जाती है.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि  लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. कहा कि यह पहचानना मुश्किल नहीं  है. पूछा कि  क्या उन्हें भाजपा की भाषा में घुसपैठिए कहें? राहुल गांधी ने हरियाणा का जिक्र करते हुए वहां की पूरी भाजपा सरकार को  घुसपैठिया करार दिया.  

 

भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं.  वो ख़ुद remote controlled हैं.  कहा कि उन्हें(भाजपा) असली डर सच्चाई का है.  क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जायें, तो आज ये 140  भी नहीं जीत सकते. 

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारा देश एक भयानक दौर से गुजर रहा है. लोकतंत्र को हाइजैक करने की कोशिश की जा रही है.  कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी  ने एक विशेष प्रेस वार्ता की थी, जिसमें उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में की जा रही वोट चोरी के बारे में बताया था.

 

इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक का उदाहरण दिया गया था. आरोप लगाया कि वोट चोरी, SIR और परिसीमन को हथियार बनाकर लोकतंत्र को कब्जे में लिया जा रहा है. ये तीन तरफ़ा हमला है.

 

पवन खेड़ा ने कहा कि जब 2024 के लोकसभा चुनावो में नरेंद्र मोदी को झटका लगा, तब चुनावी सिस्टम को ध्वस्त करने की साजिश रची गयी. हम पर कई बार सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन उसका जवाब यह है कि इन्होंने जहां-जहां कीचड़ फैलाया है, वहां कमल उग गया. ये नरेंद्र मोदी और भाजपा का पैटर्न है.

 

अगर देश ने इसपर ध्यान नहीं दिया तो ये कीचड़ हर तरफ फैलेगा. इस कीचड़ को फैलने से रोकना चुनाव आयोग का काम है.  लेकिन चुनाव आयोग हेट स्पीच और शिकायतों पर संज्ञान लेने के बजाये खुद उस कीचड़ में लोट गया और लोकतंत्र को दागदार बना दिया.

 

पवन खेड़ा ने कहा,  हम टीएमसी  के खिलाफ बंगाल में मजबूती से लड़े, उनके खिलाफ प्रचार किया, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद जब धांधली की बात सामने आयी तो हमारे नेता राहुल गांधी जी ने नैतिकता के साथ अपना सैद्धांतिक रुख साफ किया.

 

मैं अपने नेता को बधाई देता हूं कि उन्होंने ऐसे दौर में सिद्धांतों की बात की, जब ऐसी राजनीति ख़त्म होने की कगार पर है. 

 

श्री खेडा ने कहा, जिस तरह महाराष्ट्र में टारगेट कर लाखों वोट जोड़े गये थे, वैसे ही पश्चिम बंगाल और असम में टारगेट कर लाखों वोटरों को डिलीट कर दिया गया.

 

लोकतंत्र के चौकीदार ज्ञानेश गुप्ता खुद चोरों को अपने कंधे पर बैठाकर विधानसभा लेकर जा रहे हैं, ये सब आपके सामने हो रहा है. ये लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है, एक धब्बा है. 

 

जब से पश्चिम बंगाल के नतीजे आये हैं, वहां हिंसा का दौर शुरू हो चुका है, आरोप लगाया कि  उन्हें रोकने के बदले दिल्ली से उन्हें और भड़काया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में विरोधियों के दफ्तर जलाए जा रहे हैं, लोगों को मारा जा रहा है, दुकानें तोड़ी जा रही हैं,

 

डीजे बजाकर अश्लील गाने बजाये जा रहे हैं. भाजपा पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी नहीं मना रही, सरासर गुंडागर्दी कर रही है, लोगों को डरा-धमका रही है. नरेंद्र मोदी को अपने पद के अनुरूप आचरण करना चाहिए और इस हिंसा को रोकना चाहिए. 


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही