Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के मोदी सरकार पर हमले रुक नहीं रहे, ट्वीट किया, गरीब की आमदनी 50 फीसदी घटी, मित्रों की तिजोरी भरती जाये

NewDelhi : मानहानि केस में दो साल की सजा पाये और फिर संसद सदस्यता रद्द होने पर बेफिक्र राहुल गांधी ने आज गुरुवार को फिर ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. राहुल ने कहा है कि गरीब वर्ग की आमदनी 50 फीसदी तक घट गयी है. मिडिल क्लास को लेकर कहा कि इसकी कमाई 10 फीसदी तक गिर गयी है. राहुल गांधी ने अमीर वर्ग की चर्चा करते हुए कहा कि इस समूह की आमदनी 40 प्रतिशत बढ़ गयी. राहुल ने तंज कसते हुए लिखा कि चाहे जनता को महंगाई, बेरोजगारी कितना भी तड़पाये, सूट-बूट सरकार का एक ही टारगेट- मित्रों की तिजोरी भरती जाये.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही