Search

 
 
 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से आगे बढ़ी, शामिल हुई प्रियंका

 
 New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी. यात्रा में  प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने पीटीआई-भाषा से कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई. राहुल के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं.         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आये

यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर आगे बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे. खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया. यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आये. प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी. उन्हें यात्रा के उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करने पर इसमें भाग लेना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उस समय इसमें शामिल नहीं हो सकीं.

अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होंगे

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि वह मुरादाबाद से राहुल गांधी के साथ जायेंगी और अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस एवं आगरा होते हुए रविवार को फतेहपुर सीकरी में भी रहेंगी. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने कहा है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा को कुछ दिन रोका जायेगा ताकि राहुल गांधी 27 फरवरी और 28 फरवरी को ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान देने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को पूरा कर सकें और वह नयी दिल्ली में अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले सकें. दो मार्च को दोपहर दो बजे धौलपुर से एक बार फिर यात्रा शुरू होगी. इसके बाद यह मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी पांच मार्च को दोपहर दो बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही