Search

 
 
 

सिमडेगा पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, एक झलक पाने उमड़ी भीड़

 
Simdega : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर कोलेबिरा पहुंची. जहां उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हजारों लोग मौजूद थे. राहुल गांधी की एक झलक पाने को वहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से सड़क के दोनों ओर लोगों का जमावड़ा लग गया था. सबसे ज्यादा भीड़ कोलेबिरा के रण बहादुर सिंह चौक पर थी. इस दौरान कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी कांग्रेस का झंडा लिए खुशी से झूमते हुए नजर आये. हालांकि, राहुल गांधी की गाड़ी कोलेबिरा में  3 मिनट के लिए ही रुकी. लाल रंग की खुली जीप पर सवार राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा भजपा ने आदिवासियों के साथ गलत किया है. जमीन लूटे गए हैं. आज न्याय यात्रा का 24वां दिन है. नफरत के खिलाफ यह यात्रा चल रही है. किसानों, महिलाओं युवाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के लिए यह यात्रा है. बीजेपी के लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं. समय आने पर जनता सबका हिसाब करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पढ़ें,">https://lagatar.in/read-hemant-sorens-full-speech-in-assembly-then-i-will-retire-leave-jharkhand/">पढ़ें,

विधानसभा में हेमंत सोरेन का पूरा भाषण…तो मैं संन्यास ले लूंगा, झारखंड छोड़ दूंगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही