Search

राहुल गांधी की किरेन रिजिजू को दो टूक, जब तक अमित शाह सदन में जवाब नहीं देते, चर्चा नहीं होगी

विपक्ष जंतर मंतर पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब तलब कर रहा है.  इसे लेकर मकर द्वार पर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है.लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है. ऐसे माहौल में बैठक को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम करार दिया जा रहा है.
 
New Delhi : आज बुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक हुई. बैठक संसद परिसर स्थित  राहुल गांधी के कार्यालय में हुई. बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं.

संसद के दोनों सदनों में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक में मंथन किया गया. राजनीतिक गलियारों में यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकि 20 जुलाई से संसद में लगातार गतिरोध जारी है.

विपक्ष जंतर मंतर पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब तलब कर रहा है. इसे लेकर मकर द्वार पर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है.लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है. ऐसे माहौल में बैठक को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम करार दिया जा रहा है.

सूत्रों की मानें तो  राहुल गांधी ने साफ कह दिया कि जब तक अमित शाह सदन में जवाब नहीं देते और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में चर्चा नहीं होगी तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामले में कार्रवाई की मांग की. राहुल से मुलाकात के बाद रिजिजू ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही