Search

राहुल गांधी का कुली अवतार, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे, माथे पर सामान उठाया

New Delhi : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को यहां आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. राहुल गांधी कुलियों की लाल कमीज पहने और सिर पर सामान उठाते हुए भी दिखे. इसके बाद वह कुलियों के साथ बैठ गये और उनसे उनकी समस्याएं पूछीं. कांग्रेस ने एक्स पर गांधी की कुलियों से बातचीत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा.                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली मित्रों से मिले

जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने कुली मित्रों से मिले. हाल में एक वीडियो काफी प्रसारित हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली मित्रों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी.पार्टी ने लिखा, आज, राहुलजी उनके बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी... भारत जोड़ो यात्रा जारी है. जान लें कि राहुल गांधी मिस्त्रियों से लेकर छात्रों तक, समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर चुके हैं. उनका कहना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की उनकी भारत जोड़ो यात्रा इस तरह की बातचीत के माध्यम से जारी रहेगी. राहुल गांधी ने हाल में लद्दाख पहुंचकर विभिन्न सामाजिक समूहों से बातचीत की थी. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//