Search

 
 
 

बंगाल चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, कहा, बीजेपी बंगाल को बांटना चाहती है, तोड़ना चाहती है

 

Kolkata :  राहुल गांधी की बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के बाद इंट्री हुई. आज बुधवार को प बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की गोलपोखर विधानसभा क्षेत्र में :  राहुल रैली को संबोधित किया. कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी बीजेपी के साथ समझौता किया है? कभी सुना आपने? कभी अलाएंस किया? ममता जी ने किया? कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस-बीजेपी से विचारधारा की लड़ाई है, हमारी लड़ाई सिर्फ राजनैतिक नहीं है.

राहुल ने कहा कि  बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में आग लगाई, उसके बल पर वो चुनाव जीते. उसके बाद क्या हुआ, आज उत्तर प्रदेश में देखिए, कोरोना आता है, अस्पताल लाशों से भरे पड़े हैं, जहां भी देखो लोग कोरोना से मर रहे हैं. यूपी सीएम  को कोई समझ ही नहीं है.

 हम बंगाल के इतिहास और भविष्य की रक्षा कर रहे हैं

राहुल ने कहा कि हम यहां चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.  हम बंगाल के इतिहास और भविष्य की रक्षा कर रहे हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं.  मैं यहां यह बताने आया हूं कि अगर बंगाल बंट गया तो नुकसान बंगाल की जनता का होगा, यहां के भविष्य का होगा.   

 कहा कि बंगाल जलेगा, बंगाल की माताएं और बहनें रोयेंगी.  क्योंकि एक बार इन्होंने बंगाल को बांट दिया, फिर बंगाल में आग लगेगी उसको कोई नहीं रोक सकता है और ऐसी आग लगेगी कि बंगाल में उसको पहले किसी ने नहीं देखा होगा.

वे बंगालियों के बीच जो भाईचारा खत्म करना चाहते हैं

.  राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी  बंगाल को बांटना चाहती है, तोड़ना चाहती है, वे बंगालियों के बीच जो भाईचारा है, उसे खत्म करना चाहते हैं.  इसका नतीजा खराब होगा.  इनको कुछ नहीं होने वाला. नरेंद्र मोदी को अमित शाह को  कुछ नहीं होने वाला है. प्रधानमंत्री के पूरे बॉडीगार्ड्स हैं, इनकी पूरी रक्षा होती है.  जो विचारधारा बीजेपी बंगाल में फैलाने की कोशिश कर रही है वही विचारधारा असम में फैला रही है और AIADMK के माध्यम से वही विचारधारा तमिलनाडु में फैला रही है.

 कहा कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की बात की थी, टीएमसी मुक्त भारत की नहीं, टीएमसी उनके लिए ठीक है.  वह जानते हैं कि राहुल गांधी पीछे हटने वाला नहीं है. राहुल गांधी उनसे डरता नहीं है. उलटा वो राहुल गांधी से डरते हैं  ममता जी की राजनैतिक लड़ाई है, हमारी राजनैतिक के साथ विचारधारा की लड़ाई है। हम उनके साथ नहीं खड़े होंगे भले ही मर जायेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही