Search

 
 
 

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया, एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिला, हंगामा

 
कांग्रेस का  आरोप है कि पीएम मोदी की सभा के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया  जा  रहा है.  राहुल गांधी आज शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आये थे. Godda : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया. आज शुक्रवार को एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल का हेलीकॉप्टर काफी देर तक गोड्डा में ही खड़ा रहा. इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की सभा के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया. राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आये थे. कार्यक्रम के समापन के बाद उन्हें लौटना था. लेकिन एटीसी द्वारा  क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ने से रोक दिया गया.

दीपिका पांडे सिंह ने कहा, यह स्वीकार्य नहीं है

महागामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि प्रधानमंत्री देवघर में हैं, राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गयी. प्रोटोकॉल है, जिसे हम समझते हैं.लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और ऐसी घटना कभी किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं हुई. यह स्वीकार्य नहीं है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही