Lagatar Desk- चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी पर भाजपा के द्वारा कई किस्म के आरोप लगाये जाने के बाद कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा है, "मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने. और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं. आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है. मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं."
Mr Modi, stop lying to this nation. You became PM because of foreign help. You remain PM because of foreign help. Your financial system is fully controlled and supported by foreigners. Foreign social media fully backs you. I challenge you to an open debate about this. Any stage, any time. Come if you have the guts. You won't dare, because you are terrified of what I know about you. मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2026
हालांकि अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने इन आरोपों को लेकर कोई तथ्य सामने नहीं रखे हैं. गौरतलब है कि बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी पर विदेशी टूल किट होने का आरोप लगाते रहे हैं. हाल ही ही रांची दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर टूल किट होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि देश के 140 करोड़ लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.