Search

 
 
 

रांची में 5 फरवरी को राहुल गांधी की सभा, प्रोजेक्ट भवन में HEC मजदूरों से भी मिलेंगे

 
Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड के 13 जिलों से गुजरेंगे. राहुल गांधी झारखंड में आठ दिनों तक रहेंगे और करीब 804 कि.मी. की यात्रा तय करेंगे. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 5 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे. रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में वो एक सभा को संबोधित करेंगे. सूत्रों की मानें तो यह  सभा दोपहर 2 बजे होगी. उसके बाद राहुल गांधी प्रोजेक्ट भवन में एचईसी मजदूरों से मिलते हुए खूंटी के लिए रवाना होंगे. एचईसी बचाओ जन संघर्ष समिति के लोगों का अनुरोध था कि राहुल गांधी एचईसी के हालत को देखें और उनका न्याय करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही