Search

 
 
 

झारखंडः फरवरी में होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 13 जिलों से गुजरेगी

 
Ranchi: भारत जोड़ो यात्रा के बाद 14 जनवरी से राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे. इस दौरान राहुल 14 राज्यों से होकर गुजरेंगे. ये यात्रा 20 मार्च तक चलेगी. इस दौरान राहुल गांधी  फरवरी माह में  झारखंड आयेंगे. राहुल गांधी झारखंड में 8 दिनों तक रूकेंगे. इस दौरान 13 जिलों से होकर उनकी यात्रा गुजरेगी. राहुल गांधी झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. गुरुवार को  कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच महत्वपूर्ण बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव और भारत न्याय यात्रा पर चर्चा हुई. दिल्ली में हुई बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी,  प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता उपस्थित थे. झारखंड में राहुल की न्याय यात्रा को बंगाल, बिहार, ओडिशा से भी ज्यादा समय दिया गया है. इसे भी पढ़ें- FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-olympic-qualifier-mou-between-jharkhand-government-and-hockey-india/">FIH

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू साइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही