Search

राहुल गांधी का नया अंदाज, वर्ड प्ले पजल के माध्यम से आजाद, सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंता, अनिल एंटनी पर हल्ला बोला

NewDelhi : राहुल गांधी ने आज शनिवार को नये अंदाज में उन कांग्रेसी नेताओं पर हमला किया, जो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये हैं. जान लें कि मोदी सरनेम मामले में लोकसभा की सदस्यता खो चुके राहुल गांधी लगातार अडानी मुद्दे को सरकार पर हमलावर हैं. रोज सवाल कर रहे हैं कि अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं? इसे भी पढ़ें : CDS">https://lagatar.in/cds-sent-a-report-to-the-parliamentary-committee-china-is-a-big-threat-to-us-in-the-sea/">CDS

ने संसदीय कमेटी को भेजी रिपोर्ट,समुद्र में चीन से हमें बड़ा खतरा, भारतीय नौ सेना से अच्छी स्थिति में पाकिस्तान!

अपने ट्वीट को पूर्व कांग्रेसियों को टारगेट किया

आज उन्होंने अपने ट्वीट को उन पूर्व कांग्रेसियों को टारगेट किया, जो कि अब भाजपा में हैं. जान लें कि राहुल गांधी के ट्वीट में एक वर्ड प्ले पजल की फोटो दिखी. इसके सेंटर में अडानी लिखा हुआ था. वर्ड प्ले पजल में अक्षरों से उनके उन पुराने साथियों के नाम लिखे नजर आये जो अब कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, `सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं. सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?` इसके बाद उन्होंने एक फोटो अटैच की जिसमें अडानी लिखा था, लेकिन इसके ही अक्षरों से अन्य नाम भी लिखे थे. इनमें गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिस्व सरमा और अनिल एंटनी के नाम थे. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/pawar-came-to-the-fore-in-adani-interview-case-then-said-jpc-will-be-dominated-by-the-ruling-party-t-truth-will-not-come-out/">अडानी

इंटरव्यू मामले में सामने आये पवार, फिर कहा, जेपीसी में सत्ताधारी दल का वर्चस्व होगा, सच्चाई सामने नहीं आयेगी

गुलाम नबी आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेसी छोड़ दी थी

गुलाम नबी आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेसी छोड़ दी थी. हाल ही में उनकी आत्मकथा लॉन्च हुई है. पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ा. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए मेहनती करार दिया. जान लें कि कांग्रेस से अलग होकर गुलाम नबी आजाद ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी नाम से नया राजनीतिक दल बनाया है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश से भी ट्विटर पर भिड़ गये सिंधिया 

राहुल गांधी ने कभी अपने घनिष्ठ मित्र रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वर्ड प्ले पजल के माध्यम से निशाना साधा है. कल शुक्रवार को ग्वालियर में एक मंच से सिंधिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हल्ला बोला था. कहा था कि कांग्रेस के पास अब केवल एक विचारधारा बची है जो देशद्रोही की है, एक विचारधारा जो देश के खिलाफ काम करती है. इस क्रम में वह कांग्रेस नेता जयराम रमेश से भी ट्विटर पर भिड़ गये थे. गुलाम नबी आजाद और सिंधिया के अलावा राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेसी किरण कुमार रेड्डी पर भी निशाना साधा. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कल ही यानी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये हैं. रेड्डी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही कहा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था की मुझे कभी कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी.पार्टी नेतृत्व की गलत नीतियों की वजह से पार्टी लगातार गर्त में जा रही है. भाजपा में जाने के अगले ही दिन वह राहुल गांधी के वर्ड प्ले पजल का हिस्सा बने हैं.

 प्ले पजल में पूर्वोत्तर के दिग्गज नेता  हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल

इसके अलावा राहुल ने अपने वर्ड प्ले पजल में पूर्वोत्तर के दिग्गज पूर्व कांग्रेस नेता को शामिल किया है, जो वर्तमान में भाजपा के सीएम(असम) हैं. वह हैं हिमंता बिस्व सरमा. हिमंता के अनुसार उन्हें कभी वो दर्जा नहीं मिला जिसके वह असल हकदार थे.. वह भी राहुल गांधी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने अभी हाल ही में राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए कहा था कि उनके लिए किसी के पास समय नहीं है. अंत में राहुल गांधी ने ADANI से I लेकर अनिल लिखा है. इसके जरिए उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी की ओर इशारा किया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये हैं.. प्रधानमंत्री मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करने वाले उनके ट्वीट के बाद जनवरी में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. अनिल एंटनी ने ट्वीट कर लिखा था कि भाजपा के साथ तमाम मतभेद हैं, लेकिन इसके बावजूद इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. .

अनिल एंटनी ने  राहुल गांधी की आलोचना की

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी ने पलटवार किया. अनिल एंटनी ने इस तरह के ट्वीट करने पर राहुल गांधी की आलोचना की और लिखा कि `वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरा नाम लिखने पर मैं खुश हूं. आपने जो नाम लिखे हैं वो गद्दारों के नही हैं. ये परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम करने वालों के नाम हैं.

संयुक्त संसदीय समिति से ही सच सामने आ सकता है

कांग्रेस ने अडाणी मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के बयान की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति का जांच का दायरा बहुत सीमित है तथा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से ही सच सामने आ सकता है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, उच्चतम न्यायालय की समिति का दायरा बहुत सीमित हैं.  यह प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच के अंतर्निहित रिश्ते को सामने नहीं ला सकती. सिर्फ जेपीसी से ही हम अडाणी के हैं कौन... श्रृंखला के 100 प्रश्नों एवं लगातार उठ रहे न/s सवालों के जवाब मिल सकते हैं. कहा कि 1992 और 2001 में जेपीसी का गठन सही साबित हुआ था. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp