Search

 
 
 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से चुनाव में मिलेगा लाभ : शहजादा अनवर

 
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने लिया तैयारी का जायजा कहा- यात्रा से हजारीबाग लोस क्षेत्र में मिलेगा लाभ Ramgarh:  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश सहित जिला के नेता एवं कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट गए हैं. इसे लेकर शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर चितरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं. 4 फरवरी की दोपहर 2 बजे तक राहुल गांधी की न्याय यात्रा गोला पहुंचेगी. जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता चौपा दारू से बाइक रैली निकालेंगे और राहुल गांधी को गोला तक लेकर आएंगे. वहीं, हजारों की संख्या में उनको चाहनेवाले, विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता सहित आम लोग मौजूद रहेंगे. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यह न्याय यात्रा काफी भव्य और ऐतिहासिक होगी. पूरा शहर जिला बैनर, पोस्टर और झंडे से पट चुका है. कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के आने से कांग्रेसियों को लाभ मिलेगा. यही नहीं दशकों से काबिज भाजपा के किले को भी ध्वस्त किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि राहुल के रामगढ़ दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रामगढ़ जिले में यात्रा गोला से होते हुए चितरपुर, रामगढ़ नगर और फिर रांची की ओर बढ़ेगी. मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चितरंजन दास चौधरी, समाजसेवी चंद्रशेखर पटवा, लक्ष्मण महतो, प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह, शाहिद अनवर, इजहार हुसैन, मो. इम्तियाज, मो. रुस्तम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-held-a-meeting-and-discussed-making-ranchi-conference-a-success/">जमशेदपुर

: भाजपा ने बैठक कर रांची के सम्मलेन को सफल बनाने पर की चर्चा

पूरा चितरपुर क्षेत्र कांग्रेस के झंडों से पाट दिया गया

आगामी चार फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोला, चितरपुर होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी. इसकी तैयारी चितरपुर में जोर शोर से की जा रही है. जगह जगह पर बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. पूरा क्षेत्र कांग्रेस के झंडा से पाट दिया गया है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हजारों की भीड़ जुटेगी. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में मोदी सरकार देश को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं. भाई को भाई से लड़ा कर समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया जा रहा है. इसी को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. इसे भी पढ़ें-PLFI">https://lagatar.in/plfi-militant-organization-expands-its-committee-appoints-martin-kerketta-as-chairman/">PLFI

 उग्रवादी संगठन ने किया कमिटी विस्तार, मार्टिन केरकेट्टा को बनाया अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही