Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक : बिट्टू पाठक

Advertisement
Advertisement
Vishrampur, Palamu:  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने दावा किया है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा पलामू जिले में ऐतिहासिक होगी. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जी जान से तैयारी में जुटे हुए हैं. राहुल गांधी 14 फरवरी को गढ़वा के रास्ते बीमोड पर पहुंचेंगे. बिट्टू पाठक मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी. उन्होने कहा कि बीमोड़ पर राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे केंद्र सरकार की नाकामी के 10 वर्षों पर लोगों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद बीमोड़ पर कार्यक्रम समाप्त होते ही राहुल गांधी विश्रामपुर होते हुए नावा बाजार जायेंगे. वहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन वे किसानों के साथ वर्तमान स्थिति पर संवाद स्थापित करेंगे. फिर उसी रास्ते से छतरपुर होते हुए बिहार जायेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष चौबे, गामा चौबे, रविन्द्र शुक्ला, डुलडुल शुक्ला आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-due-to-negligence-of-the-school-two-girl-students-could-not-appear-in-the-intermediate-exam/">लातेहार

: विद्यालय की लापरवाही से दो छात्रा नहीं दे पायी इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही