Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम आगरा से राजस्थान में प्रवेश करेगी

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रविवार को यूपी के आगरा से राजस्थान में प्रवेश कर जायेगी. आज सुबह साढ़े 8 बजे यह यात्रा यूपी के जालमपुर से रवाना होकर अलीगढ़ पहुंची. शाम लगभग 5 बजे राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंचेगी.  राजस्थान सीमा पर राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के   दिग्गज नेता करेंगे. खबरों के अनुसार राहुल गांधी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बोथपुरा (राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र) में जनसभा को संबोधित करेंगे.                                                                             नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें    

कांग्रेस  नेताओं का धौलपुर पहुंचना जारी है 

जनसभा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं का धौलपुर पहुंचना जारी है. राहुल गांधी यहां यात्रा ब्रेक कर दिल्ली लौटेंगे. इस क्रम में राहुल गांधी 2 मार्च को धौलपुर शहर में राजाखेड़ा बाईपास से फिर अपनी यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यहां से मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो जायेगी. न्याय यात्रा एमपी के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी. राजस्थान के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में लगे हुए हैं. कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने सभा के लिए 25 से 30 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही