Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल पहुंचेगी पाकुड़, तैयारी पूरी समेत संथाल की 3 खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement

डीसी व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Pakur : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को पाकुड़ पहुंचेगी. राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मोड में है. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल व एसपी प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल सदर प्रखंड के नसीपुर व पत्थरघटा का जायजा लिया. दोनों पदाधिकारियों ने उन सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, जहां-जहां राहुल गांधी जाने वाले हैं. डीसी व एसपी ने उनके गुजरने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ सीओ भागीरथ महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

तीन को जामताड़ा पहुंचेंगे राहुल, जोरदार स्वागत की तैयारी

[caption id="attachment_841001" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/rahul-jam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रेसवार्ता में जानकारी देते जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष[/caption] Jamtara : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी 3 फरवरी को थोड़ी देर के लिए जामताड़ा में रुकेंगे. यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. बताया कि राहुल गांधी के स्वागत को लेकर जिला कमेटी व्यापक तैयारी कर रही है. राहुल गांधी देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बुढ़ई और जगदीशपुर होते हुए दखनीडीह से जामताड़ा में प्रवेश करेंगे. वहां से मुरलीपहाड़ी मोड़, पांडेडीह मोड़ होते हुए जुम्मन मोड़ में उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. न्याय यात्रा को लेकर सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है. राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों लोग जुम्मन मोड़ में रहेंगे. गांधी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व सव्यंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. प्रेसवार्ता में विजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, विमल भैया, मधुसूदन चंद्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

साहिबगंज सीएस ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

Sahibganj : साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार ने गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित अटल मोहल्ला क्लिनिक व नगर परिषद परिसर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, एमटीसी कक्ष, एमसीएच, पेशेंट वार्ड, डॉक्टर व एएनएम ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति पंजी, आपात चिकित्सा सेवा व अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने डॉक्टरों व पारामेडिकल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया. कुपोषण उपचार केन्द्र में भर्ती बच्चों का हाल-चाल जाना और बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार व खेल सामग्री के बारे में भी जानकारी ली. मौके पर डॉ. सत्ती बाबू डाबडा, डॉ. अखिलेश कुमार, मनोज कुमार बीपीएम, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elders-should-press-nota-button-in-lok-sabha-elections-to-teach-modi-government-a-lesson-seva-singh/">धनबाद

: मोदी सरकार को सबक सिखाने लोस चुनाव में नोटा बटन दबाएं बुजुर्ग- सेवा सिंह 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही