- महगामा और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में संबोधन Ranchi: 15 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी झारखंड के एकदिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा महगामा विधानसभा क्षेत्र के बलवड्डा उच्च विद्यालय, मेहरमा में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी. जिसमें कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी जनसभा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भंडारडीह मैदान, बेरमो प्रखंड में अपराह्न 3:15 बजे आयोजित होगी. जिसमें राहुल गांधी बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM
को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी [wpse_comments_template]
राहुल गांधी का 15 को झारखंड दौरा, महगामा व बेरमो में करेंगे सभा
Leave a Comment