National News : राहुल गांधी ने CJP नेता सौरभ दास आशुतोष रंका सहित अन्य की गिरफ्तारी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है.इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है.
Waving the Tricolour at Jantar Mantar in a peaceful protest is not a crime. Jailing youth for it is an act of cowardice. Students. Youth. Journalists. The INDIA bloc. Different banners, one cause. All protests are one: citizens demanding their constitutional rights. Jantar Mantar belongs to the people of India. We will reclaim it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2026
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, छात्र, युवा, पत्रकार या INDIA गठबंधन..भले ही सबके बैनर अलग-अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है, राहुल गांधी ने सभी विरोध प्रदर्शनों को एक बताते हुए कहा, देश के नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं.जंतर-मंतर भारत के लोगों का है. हम इसे वापस हासिल करेंगे. बता दें कि गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किये जाने पर कानूनी रोक लगा दी है.
सौरभ दास दास और आशुतोष रंका को शांति व्यवस्था बनाये रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने सहित जंतर-मंतर में जबरन प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था. आज बुधवार को कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. जंतर-मंतर को हाल ही में विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में डि नोटिफाई कर दिया गया है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.