Search

 
 
 

सांसदी छिन जाने को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे, वायनाड कांग्रेस ब्लैक डे मनायेगी

 
NewDelhi : खबर है कि राहुल गांधी संसद की सदस्यता खोने के बाद आज शनिवार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कहा जा रहा है कि वह अब अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं. इस क्रम में वह अपनी सदस्यता छिनने के फैसले पर बात करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल सकते हैं. इसे भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-reached-cbi-headquarters-will-be-questioned-in-the-job-case-in-lieu-of-land/">तेजस्वी

यादव CBI मुख्यालय पहुंचे, जमीन के बदले नौकरी मामले में होगी पूछताछ

मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं

इससे पहले राहुल गांधी ने कल शुक्रवार को संसद की सदस्यता जाने के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा कि मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं. मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं. यह भी जान लें कि कल कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर सांसदी छिनने के फैसले के खिलाफ देशभर में जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें :  सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-prediction-of-normal-rain-this-year/">सरहुल

: इस वर्ष सामान्य बारिश की भविष्यवाणी, राहुल अयोग्य, सदस्यता रद्द,  मुखिया को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, अवैध खनन में मरने वालों के सरकारी और वास्तविक आंकड़ा में अंतर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में  

राहुल गांधी वायनाड से ही सांसद थे

वायनाड से खबर आयी हे कि वहां की जिला कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में आज ब्लैक डे मनायेगी. यह जानकारी वायनाड कांग्रेस के अध्यक्ष एनडी अप्पाचन ने दी. राहुल गांधी वायनाड से ही सांसद थे. 2019 में वह अमेठी के अलावा वायनाड चुनाव लड़े थे. वह अमेठी में हार गए थे लेकिन वायनाड में 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए थे. उन्हें 6 लाख 64 हजार वोट मिले थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही