Search

 
 
 

राजधानी रांची में राहुल गांधी की आमसभा कल, तेलंगाना के सीएम भी होंगे शामिल

 
बूटी मोड़, बरियातू, हरमू, अरगोड़ा चौक, डिबडीह, बिरसा चौक होते हुये यात्रा शहीद मैदान पहुंचेगी Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार को राहुल गांधी की आमसभा होगी. इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे. वे चार्टर प्लेन से सोमवार की सुबह रांची पहुंचेंगे. बूटी मोड़ से वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राहुल गांधी के काफिले के साथ ही चलेंगे. एचईसी आवासीय परिसर के शहीद मैदान में होनेवाली आमसभा में भी शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि धुर्वा के शहीद मैदान में दोपहर दो बजे से आमसभा होगी. सिन्हा ने कहा कि तीन दिनों से झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन-जिन इलाकों से गुजर रही है, जनसैलाब उमड़ रहा है. पाकुड़ से शुरू हुई न्याय यात्रा गोड्डा, धनबाद सहित कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश करेगी. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बूटी मोड़ से बरियातू, हरमू, अरगोड़ा, डिबडीह होते एचईसी आवासीय परिसर के सेक्टर थ्री स्थित शहीद मैदान पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी. जनसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर संबोधित करेंगे. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, राज्य के सभी जिलों को कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न मंच-मोरचा व प्रकोष्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही