Search

 
 
 

राहुल गांधी का सवाल, सेबी अध्यक्ष माधबी बुच ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया, क्या SC स्वत: संज्ञान लेगा?

 
यदि निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं, तो किसे जवाबदेह ठहराया जायेगा. क्या पीएम मोदी, सेबी अध्यक्ष, या गौतम अडानी जवाबदेह होंगे? NewDelhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिसर्च-अडानी मामले में एक्स पर कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपके ध्यान में लाऊं कि भारतीय शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण जोखिम है, क्योंकि शेयर बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्थाएं समझौता कर रही हैं, अडानी समूह के खिलाफ एक बहुत ही गंभीर आरोप अवैध शेयर स्वामित्व और ऑफशोर फंड का उपयोग कर मूल्य में हेरफेर किया जाना है. बता दें  कि हिंडनबर्ग रिसर्च की नयी रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाये गये है.   राहुल गांधी ने ट्वीट कर  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. राहुल गांधी ने इस मामले में अपना एक वीडियो डाला है, राहुल गांधी ने कहा, छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले प्रतिभूति विनियामक सेबी की ईमानदारी को उसके अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों ने गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई है. देश भर के ईमानदार निवेशक सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी इस मामले को जेपीसी द्वारा देखे जाने के खिलाफ क्यों हैं

राहुल गांधी ने  कहा, यह एक विस्फोटक आरोप है. क्योंकि इसमें आरोप लगाया गया है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति की उन फंडों में से एक में रुचि थी. राहुल ने कहा कि सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? यदि निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं, तो किसे जवाबदेह ठहराया जायेगा. क्या पीएम मोदी, सेबी अध्यक्ष, या गौतम अडानी जवाबदेह होंगे? राहुल गांधी ने कहा, नये और बहुत गंभीर आरोप सामने आये हैं. क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले को एक बार फिर स्वत: संज्ञान में लेगा? अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले को जेपीसी द्वारा देखे जाने के खिलाफ क्यों हैं?``  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही