Search

 
 
 

खूंटी और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को

 
Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन मई को खूंटी और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. इस दौरान गुमला के बसिया में राहुल की जनसभा को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को अहम निर्देश दिये. स्थल निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों में राहुल गांधी की रैली को लेकर काफी उत्साह है. जनता को भरोसा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार ही उनके दर्द को कम कर सकती है. भाजपा के पास केवल धन-बल है, नैतिक बल नहीं है. लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सहित इंडिया एलायंस की जीत की संभावना है. सभी सीटों पर जीत की संभावना बताते हुए कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते है. रैली स्थल पर अमूल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, मानस सिन्हा, गुमला जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन बरवा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-polices-appeal-give-information-about-drug-trade-action-will-be-taken-released-whatsapp-number/">रांची

पुलिस की अपील : नशे के कारोबार की दें सूचना, होगी कार्रवाई, जारी किया व्हाट्सएप नंबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही