Search

 
 
 

केरल के वायनाड में राहुल गांधी का रोड शो शुरू, नामांकन पत्र दाखिल करेंगे...

 
Wayanad : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आज बुधवार को  केरल के वायनाड पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. यहां राहुल गांधी ने रोड शो किया. समाचार लिखे जाने तक रोड शो जारी था. जान लें कि उन्होंने 2019 के आम चुनावों में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी.                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोड शो में हजारों पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक शामिल 

दोपहर में कलपेट्टा से शुरू हुए  रोड शो में  उनकी बहन प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं दीपा दास, एआईसीसी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के वी डी सतीशन एवं केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी शामिल हुए हैं. रोड शो में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों  की भीड़ है.

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा 

पार्टी ने कहा कि रोड शो दोपहर को यहां सिविल स्टेशन के पास समाप्त होगा जिसके बाद राहुल अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल किये थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पीपी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे. केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही