Search

 
 
 

अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी का ट्वीट, प्रधानमंत्री को अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता

 
NewDelhi : अग्निपथ-नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून-किसानों ने नकारा, नोटबंदी-अर्थशास्त्रियों ने नकारा, जीएसटी- व्यपारियों ने नकारा. यह ट्वीट करते हुए आज शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों सेनाओं में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हल्ला बोला. आरोप लगाया कि उन्हें अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि देश की जनता क्या चाहती है, यह बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्योंकि उन्हें अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता. इस क्रम में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Agnipath">https://lagatar.in/agnipath-scheme-amidst-violence-and-ruckus-the-age-limit-for-agnivir-increased-bjp-ruled-states-made-many-announcements/">Agnipath

Scheme : हिंसा व बवाल के बीच अग्निवीरों के लिए आयुसीमा बढ़ी, भाजपा शाषित राज्यों ने किये कई एलान

जल्दबाजी में युवाओं पर योजना थोपी जा रही है

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नयी आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा. इसका मतलब, जल्दबाजी में युवाओं पर योजना थोपी जा रही है. उन्होंने कहा,नरेंद्र मोदी जी, इस योजना को तुरंत वापस लीजिए, वायुसेना की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और परिणाम दीजिए। सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए. बता दें कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जानी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही