Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के विचार बदले, कहा, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय

पिछले साल जब मोदी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था, तब राहुल गांधी ने इसकी आलोचना की थी

NewDelhi  भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब देश में लॉकडाउन की मांग कर रहे है.  उन्होंने भारत सरकार को यह सुझाव दिया है. बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि इस वक्त कोरोना की लहर  रोकने का एक मात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार समझ नहीं रही है, कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है. लिखा कि समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देने के साथ ही भारत सरकार का एक्शन ना लेना इस वक्त मासूम लोगों को मार रहा है. 

  राहुल गांधी पूर्व में लॉकडाउन के विरोध में बोलते रहे है

बता दें कि राहुल गांधी पूर्व में लॉकडाउन के विरोध में बोलते रहे है. पिछले साल  जब मोदी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था, तब राहुल गांधी ने इसकी आलोचना की थी. राहुल गांधी के अनुसार लॉकडाउन सिर्फ कोरोना की स्पीड  रोकता है, उसे खत्म नहीं करता. हालांकि अब राहुल गांधी के विचार बदल गये हैं.  इस बार वे खुद संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हैं.  

भारत में कोरोना के कुल मामले दो करोड़ से अधिक हो गये हैं


  देश इस समय कोरोना की दूसरी काफी खतरनाक लहर का सामना कर रहा है. लगभग दो सप्ताह से देश में हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं. आंकड़ा चार लाख तक भी पहुंच गया था. हर रोज साढ़े तीन हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं. जान लें कि भारत में कोरोना के कुल मामले भी दो करोड़ से अधिक हो गये हैं, जिनमें से तीस लाख से ज्यादा तो एक्टिव केस हैं.

बता दें कि देश के कई राज्य पहले ही कई पाबंदियां लगा चुके हैं. हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लग चुका है, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, यूपी में भी पाबंदियां जारी हैं.  कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू आदि उपायों जरिए संक्रमण रोकने की कोशिश की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही