Search

 
 
 

पेपर लीक मामले में पीएम मोदी की घोषणा पर राहुल का पलटवार, आपने देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद किया

पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किये जाने वाले बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए इसे शिक्षा तंत्र की तबाही छिपाने की कोशिश बताया.
 

New Delhi :  पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किये जाने वाले बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए इसे शिक्षा तंत्र की तबाही छिपाने की कोशिश बताया.  

 

 

 
राहुल गांधी ने  एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने के साथ ही युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार हैं.उन्होंने लिखा, आपने (पीएम मोदी) ही देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने न सिर्फ हमारे एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया.

 


आरोप लगाया कि इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को आपने संरक्षण दिया. राहुल गांधी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, पीएम तुरंत  धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटायें. पीएम. छात्रों से माफ़ी मांगें, छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाये. 


 
 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही