Search

 
 
 

राहुल लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा

 
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाये जाने को लेकर हल्ला बोला. कहा कि प्रधानमंत्री को जनता की बात सुननी होगी और जीएसटी वापस लेना होगा, उन्होंने ट्वीट किया, ‘महंगाई से जूझती जनता के लिए गब्बर की रेसिपी: कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ. लिखा कि जनता की बात सुननी होगी और ये जीएसटी वापस लेना भी होगा.

 

इसे भी पढ़ें : मूसेवाला">https://lagatar.in/musewala-massacre-four-shooters-killed-in-encounter-one-journalist-injured-ak-47-recovered/">मूसेवाला

हत्याकांडः मुठभेड़ में चार शूटर्स ढेर, पत्रकार घायल, AK-47 बरामद

सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गयीं

बता दें कि जीएसटी परिषद का फैसला लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गयीं. इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा. इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘अबकी बार, ‘वसूली’ सरकार? अब से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जनता से 5 प्रतिशत जीएसटी वसूला जायेगा. उन्होंने कहा, "रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीजें महंगी हो गयीं, गैस सिलेंडर 1053 रुपये का हो गया लेकिन सरकार कहती है `सब चंगा सी. मतलब, यह महंगाई जनता की समस्या है, सरकार की नहीं. इसे भी पढ़ें :  पश्चिमी">https://lagatar.in/western-europe-is-burning-in-the-furnace-of-fire-the-fire-in-the-forests-is-spreading-like-a-demon/">पश्चिमी

यूरोप आग की भट्ठी में झुलस रहा, जंगलों में लगी आग दावानल की तरह फैलती जा रही है, ब्रिटेनवासी लू और गर्मी से परेशान

मोदी विपक्ष में थे, तब उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हल्ला बोलते हुए दावा किया, जब मोदी विपक्ष में थे, तब उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था.  लेकिन आज उन्होंने जनता को समस्याओं के गहरे दलदल में धकेल दिया है, जिसमें लोग रोज़ धंसते जा रहे है. उनकी इस बेबसी पर प्रधानमंत्री मौन हैं, खुश हैं और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं,. कांग्रेस नेता ने कहा, सरकार द्वारा आप पर किए जा रहे हर अत्याचार के खिलाफ़ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़े हैं. कहा कि इस मुद्दे को हम सदन में ज़ोर-शोर से उठायेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही