Search

 
 
 

गोड्डा में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल, कहा-सरना कोड लाने की कोशिश की, लेकिन लाने नहीं दिया

 
  • गोड्डा में बोले राहुल, झारखंड के लोगों ने बिना बोले ही मोहब्बत की दुकानें खोल दीं
  • पूरे देश में सबके साथ हो रहा है अन्याय
  • गोड्डा में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल, कहा- हमने सरना कोड लाने की कोशिश की, उसे भी लाने नहीं दिया
Ranchi :  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश कर गयी है. आज शनिवार को न्याय यात्रा गोड्डा पहुंची. यहां राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों ने मेरे स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. बिना बोले ही मोहब्बत की दुकानें खोल दी है. इसके लिए दिल से धन्यवाद करता हूं. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो भाजपा नफरत फैला रही है, हम उसके खिलाफ आये हैं. उन्होंने कहा कि हमने सरना कोड लाने की कोशिश की, उसे भी लाने नहीं दिया. कांग्रेस ने भूमि न्यायाधिकरण बिल लाया, लेकिन पीएम मोदी ने उसे भी रद्द कर दिया. भूमि न्यायाधिकरण में यह प्रावधान किया जाना चाहिए था कि अगर गरीब किसान से जमीन ली जाये, तो पंचायत से और उससे पूछकर ली जाये. उसे बाजार दर से चार गुना अधिक पैसे दिये जाये.

पूरे देश में गरीब और कमजोर वर्ग के साथ हो रहा अन्याय

राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभर में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है. किसानों के साथ अन्याय हो रहा है. गरीब और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है. सबके साथ अन्याय हो रहा है. मतलब सिर्फ अडानी के साथ न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है.

मैं आपकी बात सुनने आया हूं - राहुल

गोड्डा में राहुल गांधी ने जीप से ही रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्हें भी अपनी बात रखनी हो वो मेरे साथ जीप में बैठ जायें और अपनी बातों को रखें. मैं आपकी बात सुनने आया हूं. मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि मीडिया मित्रों को भी गुलाम बनाकर रखा हुआ है. इनके पीछे जो मैनेजर हैं, उन्होंने मेरे ऊपर आक्रमण शुरू कर दिया. 24 घंटे मेरे पीछे पड़ गये, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन झारखंड की जनता ने मेरा इतना भव्य स्वागत किया है कि मैं दिल से झारखंड़ की जनता को धन्यवाद देता हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही