Ramgarh : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` का झारखंड में आज चौथा दिन है. चौथे दिन सोमवार को `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` झारखंड के रामगढ़ जिले से फिर शुरू हुई. सिद्धू-कान्हू मैदान में रविवार रात को रुकने के बाद यात्रा सोमवार सुबह महात्मा गांधी चौक से निकलकर चुटुपालू घाटी पहुंची. जहां राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि दी.
कांग्रेस की न्याय यात्रा रामगढ़ से फिर शुरू, राहुल ने शहीद शेख भिखारी व उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment