Search

राहुल ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं

NewDelhi : कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा दिये गये बयान पर बवाल जारी है. भाजपा का आरोप हे कि राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने वाले बयान दिये हैं. भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर है. राहुल गांधी ने जिस तरह से चीन की तारीफ में कसीदे पढ़े, इसके लिए भाजपा कांग्रेस और चीन को भाई-भाई बता करार दे रही है. इस क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि उनका भाषण विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक निर्लज्ज प्रयास था. राहुल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/what-is-special-in-the-budget-who-said-what-ed-raided-many-places-in-jharkhand/">बजट

में क्या है खास, किसने क्या कहा, झारखंड में कई जगह ईडी छापा, भगोड़े विजय माल्या की संपत्ति होगी कुर्क, जमशेदपुर में सांड ने ली दो की जान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की इस बात पर भी निशाना साधा

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की इस बात पर भी निशाना साधा कि कांग्रेस नेता ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आतंकवादियों को दूर से देखा था और उनके पास आये एक व्यक्ति ने उनकी ओर इशारा किया था. हिमंत सरमा ने पूछा कि राहुल गांधी ने सुरक्षा एजेंसियों को घटना की सूचना क्यों नहीं दी.

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयानों को बचकाना बताया

सरमा के साथ पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी चीन पर दिये गये राहुल गांधी के बयानों को बचकाना बताया. श्री प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी जब भी वे विदेश जाते हैं, वे भारत का अपमान करते हैं. वह जब भी विदेश जाते हैं तो ऐसा करते हैं और चीन को सद्भावना का प्रतीक कहते हैं. कहा कि देश को उनका असली चेहरा देखना चाहिए. हम उनके बचकाने बयान की निंदा करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp