Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल, प्रियंका ने जम्मू कश्मीर के गांदेरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन किये, पूजा की

Srinagar :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर में दर्शन किये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल-प्रियंका श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर मध्य कश्मीर के जिले में तुल्लामुला इलाके में स्थित मंदिर पहुंचे. अधिकारियों ने कहा कि दोनों भाई-बहन ने माता खीर भवानी के नाम से प्रसिद्ध राज्ञा देवी के मंदिर में दर्शन किये. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-self-reliant-india-jan-dhan-gst-corruption-in-president-murmus-address-surgical-strike-discussion-on-terrorism/">बजट

सत्र 2023  : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, आतंकवाद पर चर्चा

इस मंदिर की कश्मीर पंडितों में काफी मान्यता है

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी थे. इस मंदिर की कश्मीर पंडितों में काफी मान्यता है, जिनका मानना है कि मंदिर के नीचे मौजूद कुंड के पानी का रंग घाटी में मौजूदा स्थिति का संकेत देता है. कुंड के पानी के अधिकतर रंग का कोई विशेष महत्व नहीं होता है लेकिन पानी का रंग काला या गहरा हो जाना कश्मीर के लिए बुरे समय का संकेत माना जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही