Search

 
 
 

राहुल ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी किया, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाये

 
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो आज बुधवार को जारी कर कमरतोड़ महंगाई एवं रिकॉर्ड बेरोजगारी के मुद्दे उठाये. कहा कि भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों के बोझ से झुके हुए हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं के बारे में जाना था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया

राहुल गांधी ने आज इस मुलाकात का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया. उन्होंने कहा, कुछ दिनों पहले रामेश्वर जी (सब्जी विक्रेता) से मुलाकात हुई थी. इसकी खबर मिलते ही कुछ कुली भाइयों ने मुझे उनसे मिलने का अनुरोध किया. जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंच गया. उनसे मिल कर काफ़ी बातें हुईं - उनकी ज़िंदगियों को करीब से जाना और उनके संघर्षों को समझा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, कुली भारत के सबसे मेहनती लोगों में हैं.

लाखों शिक्षित युवा रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रहे हैं

पीढ़ी दर पीढ़ी, करोड़ों यात्रियों के सफ़र में सहायक बन कर ये अपनी जिंदगी बिता देते हैं. कितनों की बांह पर लगा वो बिल्ला सिर्फ पहचान ही नहीं, उनको मिली विरासत भी है. जिम्मेदारी तो हिस्से में आ जाती है, मगर तरक्की न के बराबर. उन्होंने दावा किया, आज भारत में लाखों शिक्षित युवा रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर अपनी रोजी रोटी कमाने की कोशिश कर रहे हैं. कारण? रिकॉर्ड बेरोजगारी. देश का साक्षर नागरिक दो वक्त की रोटी कमाने को संघर्ष कर रहा है. राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रतिदिन 400-500 रुपये की मामूली जीविका कमाते हैं, जिसमें घर का खर्च भी पूरा नहीं पड़ता, बचत का तो सवाल ही नहीं. कारण? कमरतोड़ महंगाई. खाना महंगा, रहना महंगा, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य महंगा - गुजारा हो भी तो कैसे!

कुली भारतीय रेलवे से वेतन पाने वाले कर्मचारी नहीं हैं

उनके अनुसार, कुली भारतीय रेलवे से वेतन पाने वाले कर्मचारी नहीं हैं, उनकी न पगार है, न पेंशन!किसी चिकित्सा बीमा या बुनियादी सुविधाओं का भी लाभ नहीं - भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों से झुके हुए हैं. उन्होंने कहा, फिर भी उनकी उम्मीदें करोड़ों और हिंदुस्तानियों की तरह ही इस बात पर कायम हैं कि समय बदलेगा! राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही