Search

 
 
 

कर्नाटक-झारखंड में जारी छात्र आंदोलनों पर राहुल की चुप्पी, भाजपा ने डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाया

भाजपा ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दों पर डबल स्टैंडर्ड (दोहरी नीति) अपनाने का आरोप लगाया. लोकसभा सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष सलेक्टीव नाराजगी दिखा रहा है.
 

NewDelhi : भाजपा ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दों पर डबल स्टैंडर्ड (दोहरी नीति) अपनाने का आरोप लगाया. लोकसभा सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष सलेक्टीव नाराजगी दिखा रहा है.

 

 

आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा राज्यों में छात्रों के मुद्दों पर शोर मचाया जाता है, लेकिन कर्नाटक और झारखंड जैसे मामलों में कांग्रेस चुप्पी साध लेती है. संबित पात्रा ने कर्नाटक की पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि जब छात्रों द्वारा आंदोलन किये जाने पर जब पत्रकारों ने गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से पूछा कि क्या वह इसकी जिम्मेदारी लेंगे. 

 

उन्होंने अहंकार से कहा, पहले छात्रों को 25 दिन उपवास करने दो, हंगर स्ट्राइक करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे उसके बाद मैं अपने इस्तीफे के विषय में सोचूंगा. संबित पात्रा ने प्रियंक खड़गे बयान को अमानवीय करार दिया..कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में घंटों भाषण देते हैं, लेकिन उसी विषय पर अपने बेटे के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की तरह पूरी तरह से चुप हैं.

 

संबित पात्रा ने झारखंड में जारी छात्रों के आंदोलन का जिक्र किया. कहा कि वहां   हजारों छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उनके पक्ष में कुछ भी नहीं बोल रही है संबित पात्रा ने  कहा,  मकर द्वार पर किसी कांग्रेस सांसद के हाथ में झारखंड की जेपीएससी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर कोई तख्ती नजर नहीं आयी.

 

संबित पात्रा ने कहा कि पार्लियामेंट में लगातार बाधाएं डाली जा रही हैं. कांग्रेस और इंडिया अलायंस में शामिल कुछ दलों के रवैये के कारण बिलों पर चर्चा नहीं हो पा रही है.  संबित पात्रा ने कहा कि कुछ बिल लोकसभा में पास हो गए, लेकिन उन पर एक मिनट की भी चर्चा नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ये जनता से जुड़े काम थे, इसलिए बिल पास होना जरूरी था

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही