Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले राहुल, चुनावी बॉन्ड सबसे बड़ी वसूली योजना, पीएम भ्रष्टाचार के चैंपियन, अखिलेश ने कहा, होगा भाजपा का सफाया

राहुल गांधी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह दावा  किया, चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  की 150 से अधिक सीट नहीं आ रही हैं.       

Ghaziabad : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बुधवार को आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 150 से अधिक सीट नहीं आ रही हैं.                                                  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुनावी बॉन्ड योजना को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया?

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना राजनीति को साफ करने के लिए लायी गयी थी. अगर ऐसा है तो उच्चतम न्यायालय ने इसे रद्द क्यों किया? उन्होंने आरोप लगाया, चुनावी बॉन्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है. प्रधानमंत्री चाहे भी कितनी भी सफाई दे दें, लोग जानते हैं कि वह भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं.  उन्होंने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है.

पीएम मोदी ने नोटबंदी की,गलत जीएसटी लागू की, अडानी  का समर्थन किया

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी कर, गलत जीएसटी लागू कर और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन कर रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है. हमारा पहला काम एक बार फिर से रोजगार को मजबूत करना है, इसके लिए हमने 23 विचार दिये हैं. कहा कि हमारा घोषणापत्र एक क्रांतिकारी विचार है...अप्रेंटिसशिप का अधिकार. हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे. हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं.हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनायेंगे.

भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया हो जायेगा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख  अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया हो जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हरायेगा. जहां तक `परिवारवाद की बात है, मैं चाहता हूं कि भाजपा संकल्प ले कि वे न तो परिवार वालेको टिकट देंगे और न ही परिवार वाले से वोट लेंगे. कहा कि भाजपा वाले INDIA गठबंधन का नाम भी ठीक से नहीं ले सकते. तंज कसा कि जो लोग 2014 में आये थे वे 2024 में चले जायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही