Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल, मिली थी संभल कर बात करने की सलाह, उनके फोन में पेगासस था

London : मेरे फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस था. भारत में बड़ी संख्या में नेताओं के फोन में पेगासस था. एजेंसी के अफसरों ने मुझे फोन पर संभल कर बात करने की सलाह दी थी. राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही. इस क्रम में राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें अधिकारियों ने सलाह दी थी कि वे फोन पर संभल कर बात करें. क्योंकि उनके फोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है.

कोई  आलोचना करता है तो उसको धमकाया जाता है

राहुल गांधी ने कहा, मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा हो गया है. दलित और अल्पसंख्यकों पर, आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं. कोई भी आलोचना करता है तो उसको धमकाया जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि जब में कश्मीर जा रहा था, तो मेरे पास सिक्योरिटी के लोग आये. उन्होंने कहा कि हमें आपसे बात करनी है. उन्होंने बताया कि मैं कश्मीर में यात्रा नहीं कर सकता. यह बुरा विचार है. मुझपर ग्रेनेड फेंके जा सकते हैं. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे अपनी पार्टी के लोगों से बात कर लेने दीजिए. मैंने उनसे कहा कि मैं यात्रा करूंगा. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-03-mar-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।03 MAR।।चुनाव रिजल्ट:NDA की बल्ले-बल्ले।।हार पर बोले हेमंत-धनबल का खेल।।नियोजन नीति से हटी 10-12वीं की बाध्यता।।2446 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश।।“मर जा मोदी, मत जा मोदी”।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

राहुल बोले, लोकतंत्र खतरे में है

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. हम लोग एक निरंतर दबाव है महसूस कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं पर केस किये जा रहे हैं. मेरे ऊपर कई केस किये गये. हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. असहिष्णु होते समाज में सुनने की कला पर फोकस भाषण में राहुल गांधी ने दुनियाभर में लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए नये सोच पर बल दिया. इसे भी पढ़ें :  जी-20">https://lagatar.in/there-was-no-agreement-on-issuing-a-joint-statement-in-the-meeting-of-g-20-foreign-ministers/">जी-20

के विदेश मंत्रियों की बैठक में साझा बयान जारी करने पर नहीं बनी सहमति

बिना किसी दबाव के लोकतांत्रिक माहौल तैयार हो

राहुल ने कहा कि हम ऐसी दुनिया नहीं चाहते, जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई नहीं हो इसलिए हमें नयी सोच की जरूरत है. हम एक ऐसी दुनिया को बनते हुए नहीं देख सकते, जहां लोकतांत्रिक मूल्य नहीं हो. इसलिए हमें एक नयी सोच अख्तियार करनी पड़ेगी कि हमें बिना किसी दबाव के लोकतांत्रिक माहौल तैयार करें. इस बारे में चर्चा करें. पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर का नाम है.

पेगासस को स्पाईवेयर भी कहा जाता है

पेगासस एक जासूसी सॉफ्टवेयर का नाम है. इसे स्पाईवेयर भी कहा जाता है. इसे इजरायली सॉफ्टवेयर कंपनी NSO Group ने बनाया है. पेगासस टारगेट के फोन में जाकर डेटा लेकर इसे सेंटर तक पहुंचाता है. इस सॉफ्टवेयर के फोन में जाते ही फोन सर्विलांस डिवाइस के तौर पर काम करने लगता है. इससे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को टारगेट किया जा सकता है.

भारत में 1400 लोगों के निजी मोबाइल  की जासूसी की गयी!

जान लें कि पूर्व में एक रिपोर्ट सामने आयी थी. जिसमें दावा किया गया था कि 2019 में ही भारत में कम से कम 1400 लोगों के निजी मोबाइल या सिस्टम की जासूसी की गयी. कहा गया कि जिनकी जासूसी की गयी, उनमें 40 बड़े पत्रकार, विपक्ष के तीन दिग्गज नेता, संवैधानिक पद पर आसीन एक VIP, केंद्र सरकार के दो मंत्री, सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसर, दिग्गज उद्योगपति भी शामिल थे. विपक्ष द्वारा हंगामे किये जाने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही