Search

 
 
 

कर्नाटक में बोले राहुल, भाजपा सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है, रोड शो किया

 
Bengaluru :  कर्नाटक में आगामी 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रविवार को हुबली(कर्नाटक)पहुंचे .  राहुल गांधी यहां से बागलकोट गये. यहां वे 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर कुदाल संगम में शामिल हुए.  उन्होंने  संगमनाथ मंदिर और एक्य लिंग के दर्शन किये.  दसोहा भवन में प्रसाद ग्रहण किया.  बसवा जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया. यह  सच्चाई है. इसे मिटाया नहीं जा सकता. अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आये तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी.

आज हम सब बसवा जी को पुष्प अर्पित कर  रहे हैं

राहुल गांधी  ने कहा कि आज हम सब बसवा जी को पुष्प अर्पित कर  रहे हैं, लेकिन जब वे जिंदा थे तब इन्हें डराया-धमकाया गया होगा. इन पर भी हमले हुए होंगे, लेकिन इन्होंने सच का रास्ता नहीं छोड़ा. कहा कि आज हमने इनके सामने फूल रखे. लेकिन जो डर जाता है उसके सामने कोई फूल नहीं रखता. राहुल ने कहा, बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत सब कुछ झेला. खुद से सवाल पूछे. फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा.

भाजपा सरकार हर काम का 40% कमीशन लेती है

राहुल गांधी  ने आज  विजयपुरा में शाम को जन संपर्क के लिए रोड शो भी किया.  रोड शो के क्रम में  राहुल ने कहा,  भाजपा  सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है.  जो हर काम का 40% कमीशन लेती है. रोड शो के दौरान  शिवाजी सर्कल और कनकदास सर्कल में जनता को संबोधित किया. खबर है कि रात को राहुल विजयपुर में ही ठहरेंगे. (पढ़ें, पुणे">https://lagatar.in/pune-heavy-collision-between-truck-and-bus-4-killed-18-injured/">पुणे

: ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, चार की मौत, 18 घायल 
 

गडग में युवा संवाद में हिस्सा लेंगे और हंगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

दूसरे दिन सोमवार को दोपहर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों से बातचीत करेंगे. बाद में वह गडग में युवा संवाद में हिस्सा लेंगे और हंगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि एक सप्ताह के भीतर राहुल की कर्नाटक की यह दूसरी यात्रा होगी. वह 16 अप्रैल को ‘जय भारत’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलार पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल

13 मई को आयेंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार के. एच. मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से नारायणस्वामी (86,966 वोट) और कांग्रेस के वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था. भाजपा उम्मीदवार के. नागेश 9,820 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. राज्य में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी. इसे भी पढ़ें : पढ़ाई">https://lagatar.in/gorakhdhandha-in-the-name-of-education-arbitrariness-of-recognized-private-schools-using-f-10-for-earning/">पढ़ाई

के नाम पर गोरखधंधा : मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मनमानी, कमाई के लिए एफ-10 का कर रहे इस्तेमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही