Search

 
 
 

राहुल ने कहा, कर्नाटक ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोलीं, राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे

 
Bengaluru : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोल दी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जनता से साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने का वादा किया. राहुल गांधी का यह भी कहना था कि कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस की ओर से दी गयी पांचों गारंटी कानून का रूप ले लेगी.                                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कांग्रेस गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़ी है

उन्होंने स्थानीय श्री कांतीरवा स्टेडियम में लोगों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक की जनता का धन्यवाद करता हूं. आपने पूरी तरह से समर्थन दिया. पिछले पांच वर्षों में आपने कौन-कौन सी मुश्किलें सही हैं, हम और आप जानते हैं... इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़ी हुई. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की सारी ताकत को परास्त कर दिया, उनके भ्रष्टाचार और नफरत को हरा दिया. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के अपने संदेश का उल्लेख करते हुए कहा, नफरत के बाजार में कर्नाटक ने मोहब्बत की लाखों दुकानें खोली है.

हम झूठे वादे नहीं करते, जो कहते हैं वह हम कर दिखाते हैं

उन्होंने कांग्रेस की ओर से दी गयी पांच गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा, हमने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते, जो कहते हैं वह हम कर दिखाते हैं. एक दो घंटे में सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी. ये वादे कानून बन जायेंगे. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम आपको साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार देंगे...यह कर्नाटक की जनता की सरकार है और यह दिल से आपके लिए काम करेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने आज शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. सिद्धरमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ली, जो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही