Search

 
 
 

महिला पहलवानों को हिरासत में लिये जाने पर बोले राहुल, सड़कों पर जनता की आवाज कुचल रहा है अहंकारी राजा

 
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला पहलवानों को हिरासत में लिये जाने के बाद रविवार को आरोप लगाया कि राज्याभिषेक पूरा होने के बाद अहंकारी राजा सड़कों पर जनता की आवाज को कुचल रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नये भवन का उद्घाटन किये जाने का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया, राज्याभिषेक पूरा हुआ - अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज!                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार महिला खिलाड़ियों की आवाज को निर्ममता से बूटों तले रौंद रही है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि सरकार महिला खिलाड़ियों की आवाज को निर्ममता से बूटों तले रौंद रही है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है. उन्होंने कहा, ये एकदम गलत है. पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने महिला पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए कहा, राजदंड तंत्र. जान लें कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला महापंचायत के लिए नये संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद हिरासत में ले लिया.

पहलवानों को जबरदस्ती बसों में बैठाकर अज्ञात स्थल पर भेज दिया गया

खबर है कि पहलवानों को जबरदस्ती बसों में बैठाकर अज्ञात स्थल पर भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने पहलवानों के प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर से उनके चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल आदि सामान हटा दिये. देश के शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन दोबारा शुरू किया था. बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही