Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल ने कहा, पीएम मोदी को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी, मणिपुर हिंसा की चिंता नहीं...

Advertisement
Advertisement
  Aizawl :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर से ज्यादा इजराइल की घटनाओं से चिंतित हैं. प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजरायल-हमास संघर्ष में दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी कोई चिंता नहीं है.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
यह आरोप  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोमवार को यहां आयोजित एक चुनावी रैली में लगाया. बता दें कि मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को  होंगे. मतगणना तीन दिसंबर को होगी,

कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने  दो किलोमीटर की पदयात्रा की

मणिपुर में इस वर्ष मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद हिंसा की घटनाएं रुक नहीं रही हैं.  आज कांग्रेस नेता गांधी ने शहर की सड़कों पर दो किलोमीटर की पदयात्रा के बाद आइजोल में राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित किया.  कहा कि पड़ोसी राज्य मणिपुर अब एक संगठित राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है. चुनावी राज्य मिजोरम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करके विद्रोह प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी.

मणिपुर में लोगों की हत्याएं की गयी

उन्होंने आश्चर्य जताया कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में जो (इजरायल-हमास संघर्ष) हो रहा है उसमें इतनी दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी कोई चिंता नहीं है. राहुल ने कहा कि मणिपुर में लोगों की हत्याएं की गयी, महिलाओं से छेड़छाड़ की गयी और बच्चों को मार दिया गया. उन्होंने कहा, भारत की अवधारणा एक-दूसरे का सम्मान करने, सहिष्णु बनने, एक दूसरे के विचारों, धर्मों और भाषाओं से सीखने की है.

भारतीय जनता पार्टी  देश में नफरत और हिंसा फैलाती है

यही भारत की अवधारणा है जिस पर भारतीय जनता पार्टी हमला कर रही है. भाजपा विभिन्न समुदायों, धर्मों और भाषाओं पर हमला करती है.  देश में नफरत और हिंसा फैलाती है.  भाजपा अहंकार और एक दूसरे को नहीं समझने की प्रवृत्ति को फैला रही है,  जो भारत की अवधारणा के पूरी तरह से खिलाफ है.

राहुल ने त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की

राहुल गांधी ने आज पार्टी की त्रिपुरा इकाई के नेताओं के साथ बैठक की. राहुल गांधी आज सुबह  मिजोरम जाने के लिए यहां एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरे,.  पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने हवाई अड्डे के लाउंज में त्रिपुरा कांग्रेस नेताओं के साथ एक संक्षिप्त संगठनात्मक बैठक की. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य सुदीप रॉय बर्मन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘राहुल गांधी आज दिल्ली से एक चार्टर्ड उड़ान से यहां पहुंचे. हवाई अड्डे के लाउंज में पार्टी नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद वह मिजोरम में चुनाव प्रचार के लिए आइजोल के लिए रवाना हुए.

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही