Search

 
 
 

मन की बात पर मोदी को घेरा राहुल ने, कहा, कोरोना से लड़ने के लिए सही नीति और नीयत चाहिए, निरर्थक बात नहीं

 

NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात के आज के एपिसोड पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हल्ला बोला है. तंज कसते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए सही नीयत, नीति, निश्चय, महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं.  इससे पहले उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री की झूठी छवि बनाने के लिए सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधा था.  

बता दं कि  पाकिस्तान में मिले कोरोनावायरस के स्ट्रेन को इंडियन स्ट्रेन बताने पर सियासत गरमा गयी है.  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर पलटवार किया है, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे का जिक्र करते हुए दावा किया कि सरकार खुद इसे इंडियन डबल म्यूटेंट स्ट्रेन बता चुकी है.  उन्होंने अपने पोस्ट में हलफनामे की एक कॉपी  शेयर करते हुए भाजपा को नसीहत दी.  लिखा कि पाकिस्तान-पाकिस्तान खेलना बंद करो और बाज आओ अपनी हरकतों से.

पाक मीडिया ने बताया था  इंडियन वैरिएंट, पात्रा ने कसा था तंज

इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया कि उनके देश में मिला वैरिएंट इंडियन वैरिएंट है. इसको लेकर संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला साधते हुए पोस्ट शेयर किया था.  इसमें उन्होंने लिखा था कि अंतत: कांग्रेस को खुश होने का मौका मिल गया है.  भारत को बदनाम करने उसके टूलकिट को पाकिस्तान में सहयोगी मिल गये.

  पात्रा के खिलाफ FIR की मांग
 बता दें कि  कुछ दिन पहले बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर आरोप लगाया गया था,  इसमें कहा गया था कि कांग्रेस टूलकिट के जरिए भारत और मोदी सरकार को बदनाम कर रही है.  इसी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने संबित पात्रा समेत बीजेपी के अन्य नेताओं के खिलाफ FIR की मांग की थी.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही