Search

गैंगस्टर प्रिंस खान को राहुल सिंह की चुनौती, वायरल ऑडियो में गोपी को मारने की दी धमकी

Ranchi/Dhanbad:  झारखंड के अपराध जगत में गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है. सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में गैंगस्टर राहुल सिंह ने गैंगस्टर प्रिंस खान को चुनौती दी है. ऑडियो में राहुल सिंह ने प्रिंस खान के भाई गोपी को मारने की धमकी दी है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi/Dhanbad:  झारखंड के अपराध जगत में गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है. सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में गैंगस्टर राहुल सिंह ने गैंगस्टर प्रिंस खान को चुनौती दी है. ऑडियो में राहुल सिंह ने प्रिंस खान के भाई गोपी को मारने की धमकी दी है.

कथित ऑडियो में राहुल सिंह ने प्रिंस खान और उसके नेटवर्क के खिलाफ बातें की है. साथ ही कहा है कि जो भी प्रिंस खान का साथ देगा, उसे भी अंजाम भुगतना पड़ेगा. ऑडियो में कई अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं हैं.

ऑडियो में यह भी कहा गया है कि जो लोग प्रिंस खान के लिए काम करेंगे, उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा. इसके अलावा पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भी कई धमकी भरे बयान दिए गए हैं. राहुल सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर यह ऑडियो जारी होने के बाद झारखंड के अपराध जगत में एक बार फिर से गैंगवार की आशंका बढ़ गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही