Search

 
 
 

राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया पर क्रशर ऑफिस में की गयी फायरिंग का जिम्मा लिया

आज के बाद जो कोई व्यापारी  हमें इग्नोर करने की सोच रखेगा, उसको हम सोचने लायक भी नहीं छोड़ेंगे. इसीलिए सुधर जाओ और जितना जल्दी हो सके मैनेज  करो, यही बेहतर रहेगा तेरे और तेरे परिवार वालों और कर्माचारियों के लिए.
 

 Ranchi : राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया पर क्रशर ऑफिस(खूंटी जिला)  में हुई गोलीबारी की घटना का जिम्मा लिया है. सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में राहुल सिंह गिरोह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है,


विज्ञप्ति  में कहा गया है कि नौ दिसंबर की रात खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित क्रशर के ऑफिस में गोलीबारी की घटना हुई है. इसकी जिम्मेवारी मैं राहुल सिंह लेता हूं.


विज्ञप्ति  में आगे लिखा है कि आज के बाद जो कोई व्यापारी  हमें इग्नोर करने की सोच रखेगा, उसको हम सोचने लायक भी नहीं छोड़ेंगे. इसीलिए सुधर जाओ और जितना जल्दी हो सके मैनेज  करो, यही बेहतर रहेगा तेरे और तेरे परिवार वालों और कर्माचारियों के लिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही